राजकुमार भगत
मंगलवार को एक दिवसीय स्कूल पूर्व शिक्षा को बेहतर बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सूचना भवन सभागार में आयोजित की गई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 29 मई से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक 29 मई से 31 मई तक होना है जिसमें प्रत्येक दिन दो प्रखंड के चयनित मॉडल आंगनबाड़ी की सेविकाओं एवं तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत संबंधित कलस्टर को-ऑर्डिनेटर का संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रथम दिवस पाकुर सदर एवं हिरणपुर प्रखंड को प्रशिक्षित किया गया है। दिनांक 29 मई को पाकुड़िया एवं महेशपुर प्रखंड के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों को आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का दैनिक कार्यक्रम, विकास की अवधारणाएं, बच्चें का स्वभाव, खेल का महत्व, आंगनबाड़ी केंद्र का सजावट, पाठ्यक्रम का विस्तृत जानकारी, टीचिंग लर्निंग मैटेरियल कैसे तैयार करें आदि से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षित किया गया।अंतिम दिन 31 मई को अमड़ापाड़ा एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंड के प्रतिभागियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित है।





