Search

March 17, 2026 11:34 am

शुख दुःख का साथी बनूंगा,भाजपा में होगा विकास ही विकास, बाबूधन मुर्मु।

सतनाम सिंह

पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष एवं भाजपा नेता बाबूधन मुर्मु ने पाकुड़ बहिरग्राम में रहने वाले स्वर्गीय कुंदन एवं विकास के घर पहुंच,परिवार वालों से एक शिष्टाचार भेंट की, ज्ञात हो की बीते कुछ दिन पहले दुमका जिला के काठीकुंड में एक भीषण सड़क दुर्घटना में विकाश एवं कुंदन की जान चली गई थी जिसके कारण परिवार वालों में मातम छाया हुआ था कमाने वाला घर खर्चा चलाने वाले एक मात्र सहारा जो अब इस दुनिया में नहीं रहा, बाबूधन मुर्मु को इस बात का पता चलते बिना समय गंवाए विकास के परिवारवालों से मुलाकात कर कुछ आर्थिक मदद पहुंचाई एवं काफ़ी मात्रा में राशन पानी भी उपलब्ध कराई और कहा की कभी की किसी भीं वक्त मेरी जरूरत हो तो मुझे तूरंत फोन करे में आपकी सेवा ग्राम वासी की सेवा में हमेशा उपलब्ध रहूंगा। बाबूधन मुर्मु ने परिवार वालों का हौंसला अफजाई भीं किया,

पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष बाबूधन मुर्मु ने बहिरग्राम ग्राम वासियों से भी मुलाकात की ओर लोगों का हालचाल जाना और भरोसा दिया सब ठीक हो जाएगा भाजपा की इस बार झारखंड की सरकार बनने जा रही है,भाजपा को इस बार बहुमत से जायदा सीटें मिलने जा रही है,भाजपा में होगा सबका साथ सबका विकास।

IMG 20230506 WA0021 1
IMG 20230506 WA0020 3

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर