Search

March 20, 2026 11:29 pm

सदर प्रखंड में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण,लगाया गया जांच कैम्प

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को उपकरण की आवश्यकता की जांच की गई

22 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय अमड़ापाड़ा में शिविर का आयोजन किया जाएगा

पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड पाकुड़ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकुड़ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने बताया कि वर्तमान सरकार वृद्ध जनों के कष्ट निवारण हेतु राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के साथ अब राष्ट्रीय वयोश्री योजना लाई है।जिससे वृद्धि जनों के उठने- बैठने, चलने-फिरने एवं देखने-सुनने में सहायता मिल सके। एलिमको के ऑडियोलॉजिस्ट डॉ अविनाश कुमार एवं गौरव कुमार ने बताया कि इस शिविर में 50 लाभुक ने आवेदन दिए जिसमें 20 लाभुकों का डॉक्यूमेंट सही नहीं पाया गया 30 लाभुक का डॉक्यूमेंट सही पाया जिसपर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रपत्रा इस प्रकार है:-

आधार कार्ड ( 60 वर्षीय एवं अधिक होने चाहिए)

आय प्रमाण पत्र मासिक आय (15000 रूपया अधिकतम)

नोट:लाभार्थियों द्वारा तीन वर्षों के दौरान भारत सरकार/ राज्य सरकार या अन्य सामाजिक योजना के अंतर्गत किसी शासकीय/ अशासकीय अन्य संस्था से कोई उपकरण प्राप्त न किया गया हो

एडिप योजना अंतर्गत दिव्यांगजन के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रपत्रा इस प्रकार हैं:

(1) यू.डी.आई.डी. कार्ड न्यूनतम (दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक)।

(2) आधार कार्ड।

*3) आय प्रमाण पत्र
(मासिक आय 22,500/ अधिकतम।)

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर