Search

March 16, 2026 9:28 am

सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड सभागार भवन में सबकी योजना सबका विकास (जीपीडीपी) अभियान तहत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के उपस्थिति में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण का अंतिम दिन सीओ किरण डांग की अध्यक्षता में मंगलवार को किया गया । उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड संसाधन दल सहित मास्टर प्रशिक्षक डीपीएम दुमका अभिषेक कुमार एवं एसपीआरसी रांची अरशद अंसारी के द्वारा सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव सहित अन्य को प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण में जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश कुमार राम ने बताया कि पंचायतों की ग्रामीण भारत के परिवर्तन में राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर प्रमुख योजनाओें के प्रभावी और कुशल कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका है। 2023-24 के लिए सबकी योजना सबका विकास (जीपीडीपी) तैयार करने हेतु जन योजना अभियान चलाया गया है । इसके तहत ग्रामसभा को सशक्त बनाने के लिए ग्रामसभा के जरिए ही योजनाओं के चयन की जानकारी दी गई । पंचायत स्तर पर ग्रामसभा के माध्यम से योजनाओं का चयन किया जाना है । जिसमें मनरेगा , बाल विकास,15 वें वित्त, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ एवं शिक्षा के साथ 19 विभागों से 15 वें वित्त आयोग के लिए योजनाएं चयनित की जाएगी । प्रखंड कार्यालय में यह प्रशिक्षण 22 से 23 मई तक दो दिनों तक चलाया जाएगा। इसमे ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के सदस्य सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव,सहित अन्य को प्रशिक्षत किये जा रहे हैं जो ग्राम पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2023-24 की वार्षिक कार्य योजना बनाने में सक्रिय सहयोग करेंगे।मौके पर प्रखंड समन्वयक पेयजल, जेएसएलपीएस, बाल विकास परियोजना सहित अन्य पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गंगा शंकर साह, जेई लालू रविदास, प्रेम प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर