Search

October 6, 2026 5:52 pm

निर्मला आई क्लिनिक में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, डॉ. प्रसून कुमार ने किया ध्वजारोहण

डाल्टनगंज: शहर के साहित्य समाज चौक स्थित ‘निर्मला आई क्लिनिक’ में आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लिनिक के संचालक और प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. प्रसून कुमार ने तिरंगा फहराकर राष्ट्र को सलामी दी।
ध्वजारोहण के पश्चात डॉ. कुमार और उनके सहयोगियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उनके सहायक कर्मी राजन जी, सुबोध जी और आकाश जी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!