सतनाम सिंह
पाकुड़: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने सर्किट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि प्रदूषण से बचाव का एकमात्र उपाय है कि सभी लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाएं. उन्होंने कहा कि सभी राशन कार्डधारी अपने घरों में 2 फलदार वृक्ष लगाएं. इससे शुद्ध ऑक्सीजन के साथ फल भी मिलेगा. झारखंड सरकार बहुत जल्द इसके संबंधित पत्र जारी कर लोगों को यह निर्देश देगी. मंत्री ने कहा कि पेड़ लगाकर ही पर्यावरण प्रदूषण को रोका जा सकता है.उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार ने राशन कार्ड धारकों और अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को कम से कम दो फलदायी पौधे देने का फैसला किया है ताकि ग्रामीण अपनी आय बढ़ा सके और इस कदम से पर्यावरण की रक्षा भी हो सके. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की यह पहल जनता के लिए संजीवनी साबित होगी।
बाइट- आलमगीर आलम, ग्रामीण विकास मंत्री झारखंड सरकार।
Also Read: राष्ट्रीय युवा दिवस पर नशे के खिलाफ युवाओं की शपथ, विवेकानंद के आदर्शों से गूंजा डालसा सभागार।







