प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ का एक बैठक शनिवार को प्रखंड के मांझी विजय मरांडी स्टेडियम में प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रजमोहन ठाकुर के अध्यक्षता मे आयोजित किया गया।बैठक में आगामी 30 जून को सरकार को वादा याद दिलाने को लेकर जिलों से सहायक अध्यापक अध्यापिकाएँ सिद्धो कान्हू के धरती बरहेट मे विशाल जनसभा सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया। इस दौरान ब्रजमोहन ठाकुर ने कहा कि हूल दिवस के दिन बरहेट के भोगनाडीह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक द्वारा शांति पूर्ण तरीके से वादा पुरा करो कार्यक्रम किया जाएगा। इस नियमित संघ के अभी सहायक अध्यापक/अध्यापिकाएं बरहेट जानें का निर्णय लिया गया। मौके पर गणेश चन्द्र साहा, प्रकाश साहा, हीरालाल साहा,सुमन साहा, सेलिना मराण्डी, देव कुमारी मालतो,सुचिता हाँसदा, सुन्दरा मालतो, हृदय मंडल,धीरेन साहा, सोयेब अंसारी,उषा मुर्मू, श्रीधन हांसदा सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।








