Search

March 16, 2026 2:29 pm

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में चारो तरफ फैली है गंदगी ही गंदगी।

सतनाम सिंह

बेहतर इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीज गंदगी और बदबू से ही हो जाते है परेशान।

कोविड-19 के बाद पूरे भारतवर्ष में साफ-सफाई को लेकर एक मुहिम चली थी जिसकी धज्जियां उड़ा रहा है महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में फैली गंदगी किसी से नहीं छिपी है. महेशपुर में फैली गंदगी किसी से नहीं छिपी है. अस्पताल परिसर के आसपास और शौचालय में गंदगी आसानी से देखी जा सकती है. इससे मरीजों और अस्पताल में पहुंचने वालों को संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है. इसके बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बड़े अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. इससे अस्पताल में गंदगी का अंबार बना हुआ है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित साफ सफाई नहीं की जा रही है. यदि महीनों में एक बार साफ किया भी जाता है तो पानी से ही साफ कर दिया जाता है. इसके बाद भी इस तरह की स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनी हुई है जो अस्पताल कर्मी, मरीजों व अस्पताल में पहुंचने वाले लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. इन दिनो अस्पताल अधिकारियों द्वारा इस गंदगी से भरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कायाकल्प का अवर्ड लेने के लिए राशि का दुरुपयोग करते हुए नजर आ रहे हैं. अस्पताल परिसर में जहां तहां लोहे का बेरिकेट तो कहि- कहि चार- चार नल लगाकर राशि का दुरुपयोग की जा रही है.

IMG 20230521 WA0044 1
IMG 20230521 WA0041
IMG 20230521 WA0042
IMG 20230521 WA0043

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर