बजरंग पंडित
पाकुड़िया प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार मनोज कुमार उप प्रमुख अर्चना देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हाँदसा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भरत भूषण भगत, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, पंचायत मुखिया अनीता सोरेन, पंचायत समिति सदस्य गायत्री देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। स्वास्थ्य मेला में मरीजों की समस्याओं के समाधान को लेकर विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाया गया। वहीं अलग-अलग स्टॉल में जाकर मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिकित्सक एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह ली और अपना इलाज कराया। वहीं स्वास्थ्य मेले में मरीजों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी की गई। डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का निःशुल्क उपचार कर दवा का वितरण किया जा रहा है। प्रखंड प्रमुख बीडीओ सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और उपस्थित जनसमूह को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं बीडिओ मरीजों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को कहा। स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने, खून जांच और मरीजों को काउंसलिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। वहीं स्वास्थ्य मेले में आंख, कान, नाक गला का स्टॉल तो लगाया गया था पर चिकित्सक उपस्थित नहीं रहने से वीडिओ ने नाराजगी जताई वही डिजिटल हेल्थ कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मानसिक स्वास्थ्य, मातृत्व स्वास्थ्य, पोषण एवं परामर्श, ध्रूमपान और तम्बाकू के सेवन के पड़ने वाले बुरे प्रभाव, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, बाल स्वास्थ्य, त्वचा की जांच,टीवी नियंत्रण, मलेरिया कालाजार व फाइलेरिया, कुष्ठ नियंत्रण,संबंधित जांच, वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श,किशोरी स्वास्थ्य विभागों का स्टाल लगाया गया।मौके पर प्रखंड की सहिया, सेविका एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।













