Search

August 26, 2026 11:41 am

सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में गूंजी सेवा की भावना, सत्य सनातन संस्था के अभियान का समापन।

राजकुमार भगत

पाकुड़। सावन के अंतिम सोमवार को जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सत्य सनातन संस्था की ओर से छह वर्षों से चलाया जा रहा निःशुल्क सेवा अभियान संपन्न हुआ। संस्था के सेवा शिविरों में शिवभक्तों के बीच बेलपत्र, कच्चा दूध, गंगाजल, पुष्प सहित पूजा की आवश्यक सामग्री निःशुल्क वितरित की गई। भगतपाड़ा शिव मंदिर, कूड़ापाड़ा स्थित नागेश्वरनाथ शिव मंदिर, दूधनाथ मंदिर और रेलवे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में संस्था के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सेवा की। अंतिम सोमवार को भी बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने सेवा शिविर का लाभ उठाया।
संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने बताया कि सावन में शिवालयों में आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा सामग्री की व्यवस्था में परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से लगातार छह वर्षों से यह अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष भी पूरे सावन अलग-अलग शिवालयों में सेवा शिविर लगाए गए। अभियान का संचालन संपर्क प्रमुख पुरोहित रोहित दास की देखरेख में हुआ।
भगतपाड़ा मंदिर में रवि भगत, नवीन सिंह व अजय भगत, नागेश्वरनाथ मंदिर में निखिल कुमार, दूधनाथ मंदिर में आयुष कुमार, वीर कुमार व अंश कुमार तथा रेलवे कॉलोनी शिव मंदिर में शिवम सिंह व निखिल सिंह ने सेवा कार्य में योगदान दिया। संस्था के संयुक्त सचिव अजय भगत ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ सेवा और धार्मिक समर्पण की भावना को आगे बढ़ाना संस्था का उद्देश्य है। भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।

img 20260824 wa00518715120529635493309
img 20260824 wa00504940084811187135823

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!