मेसलिटी मोड़ पर 202481 रूपये और केराबनी चौक में आयोजित शिविर से 97000 रुपए की राजस्व वसूली
जामा(दुमका):जामा प्रखंड अंतर्गत सिकटिया पंचायत के मेसलिटी मोड़ और केराबनी चौक में शुक्रवार को बिजली विभाग द्वारा शिविर लगाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल वसूला गया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मेसलिटी मोड़ पर 202481 रूपये और केराबनी चौक में 97000 रुपए की राजस्व वसूली की गयी।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जामा क्षेत्र में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है जिस कारण प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में इस क्षेत्र में कैंप लगाया जा रहा है। बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने मीटर नहीं लगाया है और बिजली बिल 5000 से अधिक है और वह बिल जमा नहीं करते हैं तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। बताया गया कि अगर उपभोक्ताओं को एक बार में अधिक बिल जमा करने में समस्या हो रही है तो वह किस्त के आधार पर बिल जमा कर सकते हैं ।मीटर नहीं लगाने वाले उपभोक्ता अगर विभाग द्वारा जांच के क्रम में पकड़े जाते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मेसलिटी के शिविर में विद्युत विभाग के कर्मी कुंदन यादव,लाइन मैन विकाश कुमार यादव,सुबाश पंडित, टुनटुन यादव,ऊर्जा मित्र शेखर कुमार,जब कि केराबनी कैंप में ऑपरेटर अमित कुमार लाइन मैन अजीत मंडल,रमेश मंडल,गुड्डू कुमार के साथ-साथ विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।







