सतनाम सिंह
पाकुड़ सदर प्रखण्ड के अन्तर्गत मनीरामपुर पंचायत के ग्रामीणों ने जातती के आलोक में मनीरामपुर मुखिया के खिलाफ डीसी व डीडीसी को सौंपा आवेदन । आवेदन में कहा गया कि मनिरामपुर के मुखिया
मजिबुर रहमान द्वारा प्रधानमंत्री आवास सूची से नाम काट देने का आरोप मुखिया पर लगाया है । ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि हम लाभुकों का नाम प्रधानमंत्री आवास प्लस के लिए सूची में आया लेकिन हमारे पंचायत के
मुखिया मजिबुर रहमान के द्वारा यह कहकर आवास सूची से हमलोगों का नाम काट दिया कि चुनाव में वोट हमें नहीं दिया है, जो वोट दिया है उसी को आवास दिया जायेगा। जबकि हमलोगों का कच्चा मकान है और हमलोगों का नाम
सूची में जायज है जबकि हमारा नाम काटकर वैसे लोगों का नाम सूची में भेजा जा रहा है जिनका पहले से पक्का मकान है। जिला प्रशासन से ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जाँच कराते हुए न्याय दिलाने समेत योजना के लाभ की गुहार लगाई ।






