Search

March 13, 2026 3:52 am

सेल्फी लेने के चक्कर में दो नाबालिग बच्चे की खदान के गहरे पानी में गिर जाने से डूबकर हुई मौत

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम बंगाल अंतरराज्य सीमा अंतर्गत दमदमा गांव के समीप शुक्रवार को शाम बंद पड़े खदान के समीप सेल्फी लेने के दौरान खदान में दो नाबालिग बच्चे पानी में गिर जाने से डूबकर मौत हो गया। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घटना को लेकर पश्चिम बंगाल के कनकपुर तथा महेशपुर थाना क्षेत्र के दमदमा गांव के लोग कड़ी मशक्कत के बाद देर रात दोनों युवकों का शव को निकाला गया।घटना स्थल से मिली जानकारी के मुताबिक एक पश्चिम बंगाल के मुरारोई थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव तथा दूसरा नलहट्टी गांव के निवासी के रूप पहचान की गई। इस घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर दोनों युवकों को आनन फानन में उनके परिजनों ने उठाकर पश्चिम बंगाल अपने घर ले आए। वहीं इस घटना में दोनों मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर