Search

March 11, 2026 9:47 pm

लेटेस्ट न्यूज़

103 पट्टे धारियों ने एक माह का पीठ से मांगा समय

सतनाम सिंह

जिला खनन कार्यालय के सभागार कक्ष में O.A.No.-127/15/EZ में माननीय NGT/EZ, कोलकाता के आदेश दिनांक 04.05.2022 के अनुपालनार्थ पट्टेधारियों से उनका पक्ष जानने एवं सुनवाई हेतु जिला खनन कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से 103 पट्टे धारियों का समूह का प्रतिनिधित्व करने को लेकर अधिवक्ता मदन लाल अग्रवाल, क्वायरी एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर खेमानी एवं संजय कुमार को अधिकृत किया गया था,सभी 103 खनन पट्टे धारियों का यह मांग था कि मात्र 2 दिनों में सभी अपने अपने खनन पट्टा को नापने क्या-क्या त्रुटियां हुई है इसको 2 दिनों में नही बताया जा सकता और पीठ के समक्ष नही रखा जा सकता है, इसी को लेकर 1 माह का समय उपस्थित पीठासीनों से मांगा गया, जिसमें पीठासीनों द्वारा 103 पट्टा धारियों को 1 माह का समय दिया गया। बैठक में
सुनवाई हेतु गठित समिति के सदस्यों अपर समाहर्ता श्रीमती मंजू रानी स्वांसी, जिला खनन पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार साह, अंचलाधिकारी हिरणपुर, पाकुड़ एवं IFP, रांची के वैज्ञानिक डॉ० संजीव कुमार, श्री एस एन मिश्रा आदि ने भाग लिया। सुनवाई में कुल 130 खनन पट्टा के पट्टेधारी / प्रतिनिधि उपस्थित हुए। सुनवाई कल दिनांक 26.07.2023 को भी जारी रहेगी। वैसे पट्टेधारी जो आज की सुनवाई में उपस्थित नही हो पाये है। कल की सुनवाई में वांछित कागजातों के साथ उपस्थित होने का कष्ट करेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर