हेमंत हांसदा
पाकुड़िया संवाददाता स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत शनिवार को 12 महिलाओं का बंध्याकरण का सफल ऑपरेशन प्रभारी अभय कुमार, डॉ मंजर अलम की उपस्थिति में डॉ पंकज बिराजी ने किया । आपरेशन के बाद महिलाओं को सभी जरूरी दवा एवं अन्य सामग्री निःशुल्क दिया गया। मौके पर सभी लाभार्थियों को उनके खाते में दो हजार रुपये और उत्प्रेरकों को तीन तीन सौ रुपया करके हस्तांतरित किया गया । मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ अभय कुमार यादव, डॉ गंगा शंकर शाह, डॉ ए एच मंजर सहित संबंधित गांव के साहिया अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे । चिकित्सक प्रभारी डॉ अभय कुमार यादव ने बताया कि यहां नियमित रूप से बंध्याकरण किया जाता है।









