Search

March 17, 2026 11:41 pm

13 मई के राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्तागण के साथ बैठक की गई।

बजरंग पंडित

रांची झालसा के निर्देशानुसार आगामी 13 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर आज शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुर के बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में बैठक की गई। उक्त बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्तागण के साथ अधिक संख्या में सुलहनीय वाद को निष्पादन करने समेत, सफल आयोजन करने से संबधित ऐसे कई बिंदु पर चर्चा बैठक में की गई। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी , अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राकेश कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के प्रफुल्ल कुमार समेत इंश्योरेंस कंपनी के विद्वान अधिवक्तागण सिद्धार्थ शंकर, संजय कुमार सुमन, उज्वल मुखर्जी एवम् मो सकील अहमद उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर