सुदीप कुमार त्रिवेदी
जिले के सदर प्रखंड में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के तहत जय क्रिस्टोपुर एवं इसकपुर पंचायत में लगे शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी अल्फ्रेड मुर्मू और सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम ने भी शिरकत की। मानसारुल हक ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सुगम रूप से प्रदान किया जा रहा है। लोगों को भटकना नहीं पड़े, इसलिए पंचायत में ही शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि शिविर में आने वाले लोगों को न सिर्फ सभी योजना की जानकारी दी जाए बल्कि लोगों की समस्या और आवेदन का त्वरित निष्पादन करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा बिजली बिल माफी की घोषणा एवं मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत 21 वर्ष उम्र से घटाकर 18 वर्ष से करने की भी घोषणा किए जाने का जिक्र किया, जो बहुत जल्द लागू होगी। इस अवसर पर जय क्रिस्टोपुर के मुखिया, मुखिया पति मोरफुल सेख, एदिन सेख, उस्मान शेख, लड्डू सेख सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।







