Search

June 9, 2026 12:24 pm

25 वां गणपति उत्सव रजत जयंती के रूप में मनाने का निर्णय, 25 प्रतिमाएं होंगे स्थापित

राजकुमार भगत

पाकुड़। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान पाकुड़ में 25 वां गणपति महोत्सव मनाने हेतु राणा शुक्ला के अध्यक्षता में पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित महावीर मंदिर के सत्संग भवन में बैठक का आयोजित किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से गणेश पूजा के संस्थापक हिसाबी राय,संजय कुमार ओझा सहित गणेश पूजा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।बैठक में सर्वप्रथम गणेश पूजा के संस्थापक सदस्य व कोषाध्यक्ष स्वर्गीय विमल कुमार तिवारी के असमय निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस वर्ष 25 वां गणपति महोत्सव को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा 19 सितंबर से प्रारंभ होकर 22 सितंबर तक चलेगी। सफल पूजन उत्सव हेतु अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी कार्यकारी अध्यक्ष बादल साहा, उपाध्यक्ष सानू रजक,राका कुमार राय,सचिव लाल्टू भूमिक,संयुक्त सचिव अजीत कुमार मंडल,सह सचिव राहुल तिवारी,पुरुषोत्तम दूबे,कोषाध्यक्ष तन्मय पोद्दार एवं व्यवस्था प्रमुख संजय कुमार मंडल को बनाया गया। वही पूजा कार्यसमिति सदस्य मनीष कुमार सिंह,राज चौधरी,दिनेश लालवानी,भक्ति पूजन प्रसाद, बहादुर मंडल,ओम प्रकाश नाथ, विशाल साहा,संजय राय,बूबाई रजक,किशोर मंडल,बिट्टू राय, रणजीत राम,ज्वाला सिंह तथा मार्गदर्शक मंडली में तीर्था शंकर शुक्ला,मोनी सिंह,कुंवर राय, अविनाश पंडित,जवाहर सिंह, अजय राय,कैलाश मध्यान, सुशील साहा,मधुसूदन साहा को बनाया गया।आगे अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी ने बताया कि 25 वें गणपति महोत्सव में गणपति बप्पा के 25 प्रतिमाएं विभिन्न विभिन्न स्वरूपों में स्थापित की जाएगी। 19 सितंबर को कलश स्थापना व गणपति पूजा आरंभ होगी ।द्वितीय दिन 20 व 21सितंबर को पूजा व संध्या आरती के उपरांत बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। 22 सितंबर को घट विसर्जन , डांडिया और मटका फोड़, व पच्चीस प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

IMG 20230802 WA0033

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!