Search

March 17, 2026 8:07 am

घर में छिपा रखा था 25 लीटर अवैध शराब और 240 किलो जावा मादक पदार्थ, उत्पाद विभाग ने मारा छापा

पाकड़: पाकड़ नगर में सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से भारी मात्रा में अवैध शराब और मादक पदार्थ जब्त किया। कार्रवाई कित्ताझोर स्थित अलिजाबेथ के घर में की गई, जहां तलाशी के दौरान 25 लीटर चुलाई शराब और 240 किलो अवैध जावा मादक पदार्थ बरामद हुआ।टीम ने मौके से सारा सामान जब्त कर जल मिश्रित जावा महुआ को मौके पर नष्ट कर दिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की बात स्वीकार की है।उत्पाद विभाग ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर