Search

March 17, 2026 11:36 am

26 दिन बाद भी नहीं निकला किसानों व भू रैयतों की समस्याओं का हल, धरना जारी

बड़कागांव / संवाददाता
GD news live

बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत गोंदलपुरा में अदानी कोयला खनन परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का धरना लगातार जारी है। रविवार को अदानी कोयला खनन परियोजना रद्द करने को लेकर ग्रामीणों की विशेष बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता उप मुखिया रवि कुमार एवं संचालन पूर्व मुखिया श्रीकांत निराला ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश अदानी इंटरप्राइजेज, एनटीपीसी एवं जेएसडब्ल्यू को रद्द करना है। ग्रामीणों के द्वारा धरना 12 अप्रेल से लगातार दिया जा रहा है। धरना को समर्थन देने के लिए वामपंथी, प्रखंड से कई आंदोलनकारियों एवं समाजसेवियों ने अपना समर्थन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गोंडलपुरा में 1 साल में अनेकों फसल उपजाए जाते हैं। गोंडलपुरा का गुड पूरे भारत में प्रसिद्ध है। आगे उन्होंने कहा कि हम खेती-बाड़ी करके अपना जीवन निर्वाह करेंगे, लेकिन अपनी पैतृक भूमि कंपनी को नहीं देंगे। जिस तरह हमे यह भूमि हमलोगों को अपने दादा परदादाओं से प्राप्त हुई है उसी प्रकार हम लोग भी अपने आने वाले पीढ़ियों के लिए अपनी पैतृक भूमि को छोड़ना चाहते हैं। आगे ग्रामीणों ने सरकार एवं जिला प्रशासन से गोंडलपुरा कोयला खनन परियोजना को रद्द करने की मांग की है। पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि गोंदलपुरा कोयला खनन परियोजना के खिलाफ जिला से लेकर राज्य एवं राज्य से लेकर केंद्र तक परियोजना को रद्द कराने के लिए ग्रामीणों के साथ लड़ाई लड़ेंगे। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता, जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, रामदास मांझी, महेंद्र पाठक, अजय सिंह, धर्मवीर सिंह, राजकुमार खंडेलवाल, प्रेमचंद्र राम, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष सह केंद्रीय कुशवाहा समाज के प्रखंड अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, डॉक्टर मिथलेश दांगी, लखींद्र ठाकुर, मनोज गुप्ता, कैलाश साव, पारस कुमार, अधिवक्ता अनुरोध कुमार, के अलावा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर