सतनाम सिंह
पाकुडिया संवाददाता झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कार्यालय पाकुडिया में झामुमो प्रखंड कमिटी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्री मोतीलाल हाँसदा द्वारा की गई। जिसमें 30 जून हूल दिवस मनाने को लेकर चर्चा की गई एवं प्रस्ताव पारित किया गया। गौरतलब हो की झामुमो प्रखंड कमेटी द्वारा प्रत्येक वर्ष पाकुडिया सती घाट मैदान में हूल दिवस मनाया जाता है एंव पार्टी द्वारा तरह-तरह का खेल प्रतियोगिता जैसे तीरंदाजी,मटका फोड़ लागड़े ऐनेच आदि का आयोजन किया जाता है। प्रखंड कमेटी एंव बैठक मे शामिल कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक साल की भांति इस साल भी झामुमो प्रखंड कमेटी महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी जी के अगुआई में सिद्धो कान्हु चौक स्थित सिद्धो कान्हू की प्रतिमा मे माल्यार्पण करेंगे। इसके पश्चात सती घाट मैदान जाकर खेल प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया जायेगा। एवं प्रतियोगिता में विजय प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण विधायक स्टीफन मराडी जी के हांथो किया जायेगा। ।मौके पर जिप अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक भगत,निवारन मरांडी,देवीधन टुडू,कालीदास टुडू,मुनीराम मरांडी,मुखिया मुसुच मुर्मू,जुगनू हाँसदा,कुबराज मरांडी,उर्मिला हाँसदा,सुभाषिनी मुर्मू,एमेली सोरेन,परमेश्वर हेम्ब्रम,छोटू भगत,सुरज रविदास,मुजीबुर रहमान,गमालियल टुडू,विश्वजीत दास,एनोस मुर्मू,अकबर अली,मंजुर अंसारी,उमर अली,सनातन हेम्ब्रम,हफाजुद्दीन अंसारी,नरेश हाँसदा,रोहित हाँसदा,सुनील टुडू,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।






