पाकुड़ | उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की बैठक हुई। इसमें जिले के 34 लाभुकों के आवेदन स्वीकृत किए गए। स्वीकृत लाभुकों में 30 अनुसूचित जनजाति और 4 अनुसूचित जाति के लोग शामिल हैं, जो अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित हैं। बैठक में बताया गया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को इलाज और पौष्टिक आहार के लिए सहायता देना है। प्रशासन के अनुसार, पात्र लाभुकों को तय मानकों के अनुसार सीधे आर्थिक मदद दी जाएगी।
सहायता राशि इस प्रकार है:
वयस्क: 3,000 से 5,000 रुपए
अवयस्क: 1,500 से 2,500 रुपए
कैंसर पीड़ित वयस्क: 25,000 रुपए तक
कैंसर पीड़ित अवयस्क: 15,000 रुपए तक
आवेदन के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र जरूरी है। प्रशासन ने कहा कि स्वीकृत लाभुकों को जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उनके इलाज में देरी न हो।






