Search

February 22, 2026 1:07 am

48 घंटे का साइलेंस पीरियड लागू, 23 फरवरी को 37 हजार मतदाता करेंगे मतदान

शाम 5 बजे थमा प्रचार, ड्राई डे घोषित; सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

डीसी मनीष कुमार व एसपी निधि द्विवेदी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव को लेकर शनिवार शाम 5 बजे से प्रचार-प्रसार थम गया है। 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसे लेकर उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर चुनावी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।डीसी ने बताया कि 48 घंटे का साइलेंस पीरियड लागू है। इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग, जनसभा, रैली एवं 100 मीटर की परिधि में बैनर-पोस्टर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मतदान के दिन किसी भी प्रत्याशी या उसके एजेंट द्वारा मतदाताओं को मुफ्त वाहन उपलब्ध कराना सख्त मना है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिकतम तीन और वार्ड पार्षद प्रत्याशी दो वाहन ही उपयोग कर सकेंगे, जिन पर अनुमति परमिट अनिवार्य है। नगर परिषद क्षेत्र में शाम 5 बजे से ड्राई डे भी घोषित किया गया है।एसपी ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। फ्लाइंग स्क्वॉड, स्टेटिक सर्विलांस टीम और 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। 22, 23 और 27 फरवरी को सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी तथा चार चेकपोस्ट पर सघन जांच की जा रही है।चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 10 और वार्ड पार्षद पद के लिए 89 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 37,033 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 18,667 महिला और 18,356 पुरुष मतदाता शामिल हैं। प्रशासन ने दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए टोटो, व्हीलचेयर, पेयजल, शौचालय, हेल्प डेस्क एवं वॉलेंटियर्स की व्यवस्था की है।डीसी और एसपी ने संयुक्त रूप से कहा कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Also Read: E-paper 21-01-26

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर