Search

September 28, 2026 2:38 pm

हाइवा-कार की टक्कर, बड़ा हादसा टला

पाकुड़: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा–अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर शनिवार को लिट्टीपाड़ा चौक के समीप एक मोड़ पर हाइवा और कार के बीच टक्कर हो गई। घटना में कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार हाइवा (संख्या जेएच 16 जी 2266) अमड़ापाड़ा की ओर से आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार के साइड में टक्कर लग गई, जिससे कार के दाहिने हिस्से को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान दोनों वाहन चालकों के बीच कहासुनी भी हुई। हालांकि बाद में आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। हाइवा चालक ने कार को हुए नुकसान की भरपाई कर दी, जिसके बाद दोनों वाहन अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!