सतनाम सिंह
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशु मेला का किया गया आयोजन
पाकुड़: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को दुधारू पशु उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा सूचीबद्ध आपूर्तिकर्ताओं के द्वारा पशु मेला का आयोजन जिला पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग पाकुड़ के तत्वाधान से, जिला गव्य विकास कार्यालय पाकुड़ के परिसर में किया गया।पशु मेले का उद्घाटन कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमानी, जिला पशुपालन पदाधिकारी के.के भारती ने किया।जिला पशुपालन पदाधिकारी सह जिला गव्य विकास पदाधिकारी शकमलेश्वर कुमार भारती के द्वारा बताया गया की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत अनुदानित दर पर पशुधन प्राप्त करने वाले लाभुकों को पशुधन की आपूर्ति कराने की कार्यवाही प्रारंभ की जा चुकी है। इस क्रम में बकरा, बत्तख तथा कुक्कुट पालन के लाभुकों को सरकार के द्वारा सूचीबद्ध आपूर्तिकर्ता मोहम्मद नसीम, तथा शुगर पायलट के लाभुकों को आपूर्तिकर्ता खादी ग्राम उद्योग ग्राम रचना संघ के द्वारा डोर स्टेप पर पशुधन उपलब्ध कराया जा रहा है।साथ ही साथ गाय पालन के लाभुकों को उचित मूल्य पर दुधारू गाय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा सूचीबद्ध आपूर्तिकर्ताओं के साथ पशु मेला का आयोजन जिला गव्य विकास कार्यालय पाकुड़ के परिसर में किया गया है। जहां सरकार के द्वारा 3 सूचीबद्ध आपूर्तिकर्ता 1.अभिनव किशोर, मोबाईल न०-9334967733 2.चंदन अग्रवाल, मोबाइल न०–6201534311,विजय यादव मोबाइल नम्बर 9798063770 के द्वारा स्टॉल लगाया गया है। लाभुक मेले में आकर अपने लिए दुधारू पशु पसंद करेंगे तथा आपूर्तिकर्ता के द्वारा उन पशुओं को उनकी सुविधा के लिए डोर स्टेप पर उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर भारती ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभुकों से अपील किया कि वह मेले में आकर अपने लिए पशुधन पसंद करें तथा योजना का लाभ उठाएं।
मेले में आज 5 लाभुकों के द्वारा उन्नत नस्ल के दुधारू गाय का क्रय किया गया। लाभुकों के लिए एक ही छत के नीचे मौजूद है सारी सुविधाएं:– जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने बताया कि लाभुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेले में पशुओं के टीकाकरण स्वास्थ्य जांच तथा डिवॉर्मर की व्यवस्था पशु चिकित्सक के द्वारा की गई है, साथ ही पशुओं के बीमा हेतु यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस लिमिटेड के प्रतिनिधि सुदीप्तो राय मेले में मौजूद रहकर पशुओं का बीमा कर रहे हैं।
बाइट- कमलेश्वर कुमार भारती,जिला पशुपालन पदाधिकारी सह जिला गव्य विकास पदाधिकारी(चेक शर्ट)
बाइट- उदय लखवानी,प्रदेश महासचिव, कांग्रेस।










