Search

June 26, 2025 2:50 am

55 छठ वर्ती को व्याहुत संघ ने बांटा निशुल्क पूजन सामग्री

राजकुमार भगत

पाकुड़। स्थानीय व्याहुत विवाह भवन पाकुड़ में छठ व्रत को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम ब्याहुत संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार भगत एवं सचिव अशोक कुमार भगत एवं अन्य द्वारा भगवान बलभद्र के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात उपस्थित छठवर्तीयो को छठ पूजा हेतु सहयोग किया गया। इस संबंध में सचिव अशोक कुमार भगत ने बताया कि अपने समाज के सहयोग से व्याहुत संघ पाकुड़ द्वारा 55 गरीब निर्धन लाचार आर्थिक रूप से कमजोर छठवर्ती को छठ पूजा के लिए उन्हें सूप, नारियल, प्रसाद सामग्री, घी ,गंगाजल, पहनने के लिए पूर्ण वस्त्र, ईख आदि पूजन सामग्री प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले 2017 से ब्याहुत संघ पाकुड़ द्वारा गरीब और निर्धन आवश्यकता वाले परिवार को छठ पूजन सामग्री प्रदान की जाती रही है और आगे भी की जाती रहेगी।इस वर्ष 55 माताओ को छठ पूजन की सामग्री प्रदान की गई है। इसके अलावे चार महिलाओं को राशि देकर सहयोग किया गया। श्री भगत ने बताया इस पवित्र कार्य में अशोक कुमार भगत अध्यक्ष, अशोक कुमार भगत सचिव, महासचिव विश्वनाथ भगत,कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार भगत, जगदीश प्रसाद भगत, राजेंद्र भगत, डॉ श्याम प्रसाद भगत, संजय कुमार भगत, रामानंद प्रसाद भगत, कैलाश भगत, भूलन भगत, ललन भगत, काली शंकर भगत, मुन्ना भगत, आनंद भगत उत्तम भगत प्रीतम भगत का सक्रिय सहयोग रहा है। उन्होंने आगे बताया कि यह सभी सदस्य समाज की हर कार्य में अपनी सहयोग प्रदान करते हैं। जिनके वजह से प्रत्येक वर्ष यह कल सफलतापूर्वक संपन्न होता है। उन्होंने छठ पूजा की सभी को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर