सुस्मित तिवारी
हिरणपुर(पाकुड़) पवित्र महीना सावन बाबा महादेव को समर्पित है, फलस्वरुप प्रत्येक सनातनी बाबा भोले शंकर के दर्शन और जलाभिषेक को आतुर इसी क्रम में शुक्रवार को प्रखंड की रानीपुर गांव से 60 शिव भक्त महिला पुरुष श्रद्धालु सुल्तानगंज और बैजनाथ धाम महादेव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए रवाना हुए है। कांवरिया जत्था में कैलाश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में, राहुल तिवारी, मृत्युंजय सिंह, अशोक सिंह ,मधुसूदन मांझी, नीलू सिंह ,मुकेश सिंह ,गोलू कुमार, मीरा देवी ,रिचा देवी ,त्रिवेणी मांझी, प्रियंका कुमारी ,सहित कुल 60 कांवरिया का जत्था जलाभिषेक करने के लिए निकले हैं।