Search

May 15, 2026 3:32 am

समाजसेवी बबलू दुबे ने वार्ड संख्या-12 के वासियों को दीं नव वर्ष और पर्वों की शुभकामनाएं

पत्रकार – सौरभ मित्तल

मेदिनीनगर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-12 के लोकप्रिय समाजसेवी जनार्दन दुबे (बबलू दुबे) ने क्षेत्र की जनता के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने वार्ड के समस्त वासियों को अंग्रेजी नव वर्ष 2026, मकर संक्रांति और बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई दी है। बबलू दुबे ने अपने संदेश में कहा कि आने वाले ये त्यौहार क्षेत्र में खुशहाली, सुख और समृद्धि लेकर आएं। उन्होंने वार्डवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी से इन पर्वों को आपसी भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है। क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी के लिए पहचाने जाने वाले बबलू दुबे लगातार जनसेवा के कार्यों में जुटे रहते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!