सतनाम सिंह
पाकुड पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर 2024 लोक सभा चुनाव को देखते हुए मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने,शांति बहाल, कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु शुक्रवार को निकला फ्लैग मार्च।
लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर एस.एस.बी. बल के साथ अजना, इलामी, दुबराजपुर, मदनमोहनपुर, गगनपहाड़ी और मनिकापाड़ा में फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना एवं पु.अ.नि. राकेश कुमार राजन, स.अ.नि. राजेश कुमार राम, स.अ.नि. किशोर टुडु एवं स.अ.नि. सुरेश उरांव शामिल थे।







