रामकुमार भगत
Also Read: प्रार्थना सभा में शामिल हुईं झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, दिया एकता और शांति का संदेश।
पाकुड़: जिले के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में वर्ग 1 से 7 तक की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। वर्ग 1-7 तक पहली पाली में अंग्रेजी की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली 1-5 तक क्षेत्रीय भाषाओं का तथा वर्ग 6-7 में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची द्वारा प्रश्नपत्र सह उत्तरपुस्तिका उपलब्ध कराई गई थी। जेसीईआरटी निदेशक द्वारा परीक्षा को लेकर स्कूल के समय में बदलाव करते हुए 9 से 3 बजे तक करा दिया गया। जिले भर में कुल 155706 में 123051 बच्चे उपस्थित हुए।





