सुदीप कुमार त्रिवेदी
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार राज जी के निर्देशानुसार पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा विधानसभा के चुनाव प्रभारी के रूप में अमरपाड़ा चिलगोजोड़ी के रहने वाले सेत सोरेन को एवं महेशपुर विधानसभा के ग्राम बड़कियारी के सुखिन भंडारी को महेशपुर विधानसभा चुनाव प्रभारी मनोनीत किया गया है जिसकी जानकारी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पाकुड़ जिला के जिला अध्यक्ष सा राजमहल लोकसभा चुनाव प्रभारी रंजीत कुमार सिंह को सूचना उपलब्ध कराया गया है और यह भी निर्देश दिया गया है कि राजमहल लोकसभा हो रहे चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी ताला मरांडी जी को विजय दिलवाना है । इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने दी ।







