Search

May 11, 2026 7:09 am

श्री श्री मां चैती दुर्गा पूजा परिसर का प्रशिक्षु डीएसपी व नगर प्रशासक ने किया निरीक्षण।

स्वराज सिंह

शनिवार को श्री श्री मां चैती दुर्गा पूजा रामनवमी के उपलक्ष में प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी अजय आर्यन व नगर प्रशासक के के कांवरिया एवं संयुक्त प्रशासक कमल कांत ने संयुक्त रूप से छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 के सिद्धू कानू नगर स्थित श्री श्री मां श्री श्री मां मां बासंती चैती दुर्गा पूजा परिसर का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने आदर्श आचार संहिता से जुड़े कई बातें सांझा की और साथ ही यह भी बताया कि जो भी संबंधित डीजे संचालक हैं उनसे एक बॉन्ड पेपर जो की जिला प्रशासन द्वारा निर्गत किया गया है उसपर हस्ताक्षर करवा लेंगे। जिस पर या लिखा हुआ है की :

1.कोई भी जाति / राजनीतिक दल, धर्म विशेष के विरूद्ध किसी प्रकार का गाना नहीं बजाया जाएगा।

  1. कोई भी भड़काऊ गाना नहीं बजाया जाएगा।
  2. सुर्पीम कोर्ट के आदेशानुसार रात- 10.00 बजे के बाद तथा सुबह- 06.00 बजे से पहले किसी प्रकार का गाना नहीं बजाया जाएगा।
  3. 55 DB (डी०बी०) के ऊपर अवाज (Sound) नहीं रखा जाएगा।
  4. Election 2024 के मद्देनजर आचार संहिता का अच्छे से अनुपालन किया जायेगा। उपर्युक्त Condition (परिस्थिति) के उल्लंघन के उपरांत मेरे ऊपर विधि- सम्मत कार्रवाई किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!