Search

May 11, 2026 4:10 am

नगर में धूमधाम से मना अम्बेडकर जयंती, प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

गोड्डा : संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती को हर जगह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिले के नगर सहित विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया और बाबा साहब के प्रति विशेष श्रद्धा रखने वाले लोगों को अम्बेडकर जी के स्मारक पर विशेष पूजा-अर्चना करते देखा गया। स्मारक पर फूल, माला अर्पित किए गए तथा बाबा साहब अमर रहे के नारे भी बुलन्द किए गए। वहीं कुछ युवाओं को बढ़-चढ़कर आयोजित कार्यक्रम में हाथ में नीला झंडा थामे जय भीम के नारे लगाते देखा गया।
वहीं दूसरी तरफ आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर स्मारक पर नगर के विभिन्न प्रबुद्ध गणमान्य के साथ इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक एवं नगर थाना प्रभारी दिनेश महली को डॉ० भीम राव अम्बेडकर स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करने के बाद उन्हें सैल्यूट करते देखा गया। वहीं अम्बेडकर जयंती के अवसर पर भीम आर्मी संगठन की ओर से विभिन्न जगहों पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई जिसके लिए पूर्व से ही तैयारी की गई थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!