Search

October 23, 2026 6:35 pm

वार्ड नंo 3 की सड़कों पर बह रहा नाले का पानी

सुदीप कुमार त्रिवेदी

एक तरफ पूरा पाकुड़ जिला मुख्यालय व आसपास के ग्रामीण इलाकों में नवरात्र व रामनवमी की धूम है तो वहीं दूसरी ओर पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 03 की स्थिति कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही है । पाकुड़ शहर के वार्ड न 03 में अवस्थित छोटी अलीगंज एवं धनुषपूजा के मोहल्ले के लोग नवरात्र व रामनवमी के पावन अवसर पर भी सड़कों पर जमे गंदे नाली के पानी से गुजरने की बाध्य हैं । गौरतलब है कि सिद्धो कान्हो पार्क के बगल में आबाद इस इलाके की मुख्य सड़क अपेक्षाकृत ढलान पर है । उक्त चौक से बायीं ओर जाने वाली एक ही सड़क है जो छोटी अलीगंज व धनुषपूजा मोहल्ले से होकर गुजरती है । अपने मोहल्ले की दयनीय हालात के बाबत स्थानीय लोग बताते हैं कि उक्त सड़क के दोनो किनारों के नाले में पानी और गंदगी जमा रहता है जिससे नाले का पानी ओवर फ्लो होकर अमूमन सड़कों पर ही बहने लगता है । दरअसल इस सड़क के नालो की दो परेशानी है पहली तो जल निकासी की समुचित व्यवस्था नही है और दूसरी स्थानीय निकाय या विभाग के द्वारा साफ सफाई नही हो पाती है । हालांकि नगर परिषद की ओर से नवरात्र को देखते हुए कुछ दिन पहले लायंस क्लब व चैती दुर्गा मंदिर की ओर जाने वाली सड़कों की नालियों की सफाई करवाई गई थी । वार्ड नं तीन के क्रमशः छोटी अलीगंज व धनुषपूजा मोहल्ले को लगती संयुक्त रोड जो गोकुलपुर हटिया की ओर जाती है नाला तो बना हुआ है लेकिन नाला के निकासी नहीं होने के कारण नाला में मिट्टी भर जाने से नाला का पानी रोड में बहता है किसी के दरवाजे पर गंदा पानी रहता है । रोड क्षतिग्रस्त होने के साथ साथ लोग बीमारी का भी खतरा मंडरा रहा है । ऐसे में कई बार नाली सिर्फ ऊपरी क्षेत्र में साफ किया जाता है नीचे की ओर नाली को छोड़ दिया जाता है। अगर थोड़ी बहुत बारिश हो जाती है तो फिर उक्त सड़क बारिश व नाले के पानी में कहीं गुम हो जाता है । लोगो का कहना है कि ऐसी स्थिति में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है । वार्ड वासियों ने बताया कि कई बार पूर्व के आधिकारी द्वारा निरक्षण किया गया लेकिन आज तक हाल बदहाल है।

img 20240415 wa00604945154663110738132

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!