Search

May 11, 2026 3:53 am

चैती पूजा समारोह को लेकर कोरका में उत्साह और भक्ति का माहौल

गोड्डा : पथरगामा प्रखंड अंतर्गत कोरका गांव के नव निर्मित दुर्गा मंदिर में पहली बार मूर्ति स्थापित कर भव्य चैती दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी शिक्षक दिवाकर कुमार मंडल ने बताया पूजा की सारी तैयारी कर ली गई है। समस्त विधि विधान से माता दुर्गा की पूजा – उपासना की जा रही है। बुधवार शाम नवमी पूजा के अवसर पर उच्च विद्यालय मैदान पर भव्य जागरण एवं म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन में कोई कमी ना रहे इसके लिए आयोजन समिति के संरक्षक श्यामल रामदास, अध्यक्ष शंभू प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष प्रदीप रजक, कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार मंडल, उपकोषाध्यक्ष मुकेश यादव, उपसचिव अरविंद यादव, सचिव शुभम कुमार मंडल, सदस्य दिवाकर साह, मुन्ना मंडल, बाल मुकुंद यादव, दिवाकर यादव, शिवम कुमार रजक, घनश्याम यादव, दिलीप रजक आदि दिन रात प्रयासरत हैं। मूर्ति का विसर्जन गुरुवार को दशमी पूजा के पश्चात होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!