परिवार के सदस्य गए थे जलसे में
गृह भेदन कर चोरी की घटना हिरणपुर में बढ़ोतरी हुई है, नहीं हुआ है अब तक उद्वेदन।
सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): बीते सोमवार की रात मंझलाडीह गांव स्थित हलीमा बीबी पति हकीमुद्दीन अंसारी के घर मे लाखो की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर पीड़िता ने मंगलवार को थाना में लिखित शिकायत कि है। पीड़िता ने बताई की बड़तल्ला में सोमवार की रात जलसा का आयोजन था। इसको लेकर हम सपरिवार घर बन्द कर देरशाम नो बजे जलसे में भाग लेने गए थे। करीब 10 बजे घर वापस आने पर पाया कि घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर रखे आलमीरा का ताला को भी टूटा हुआ पाया। आलमीरा में रखे आठ भर सोने की जेवरात नही पाया। वही चोरों ने बक्सा में रखे हुए 1.10 लाख रुपये भी ताला तोड़कर चोरी कर लिया है। चोरों ने घर मे रखे जेवरात व नगद राशि छोड़कर अन्य सामानों की चोरी नही की है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। इसकी आवश्यक जांच की जा रही है। जल्द ही मामला दर्ज की जाएगी।
मालूम हो कि इसी वर्ष बंद घरों में तलाक तोड़ का चोरी करने का कई मामला थाना में दर्द हुआ, जिसमें से एक एस आई का घर भी शामिल है, जबकि एक शिक्षक है, वही एक व्यापारी, जहां से लाखों की चोरी के घटना को छोड़ने इल्जाम दिया है, परंतु अब तक एक भी चोड़ी का उद्वेदन, नहीं हो पाया, अब तो हल लिया है कि कोई भी परिवार घर बंद कर कहीं जाने से पहले कई बार सोचने को भी बिवश है, की घर तो सही सलामत रहेगा।





