Search

September 4, 2026 10:12 pm

वर्षों से फरार हत्या की आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गई।

पाकुड़। शुक्रवार को मालपहाड़ी थाना क्षेत्र से लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रही हत्या की आरोपी वारंटी पन्नी मरांडी, पति बड़का मरांडी, ग्राम पैकपाड़ा, थाना मालपहाड़ी, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र से विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला के विरुद्ध GR No. 1292/2013 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार वह हत्या के मामले में आरोपी है और कई वर्षों से फरार चल रही थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!