Search

September 8, 2026 8:14 pm

युवा संवाद से मजबूत होती कांग्रेस की जमीन, डॉ. तनवीर आलम।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, युवाओं को जोड़ा; दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन।

पाकुड़। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने मंगलवार को सदर प्रखंड की झिकरहटी पूर्वी पंचायत के इस्लामपुर, सीतारामपुर, साकार और चांदपाड़ा गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों और युवाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने SIR कार्यों के साथ बिजली, पानी, पीसीसी सड़क, नाला और मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। डॉ. तनवीर आलम ने कहा कि युवाओं और ग्रामीणों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने युवाओं को क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान इस्लामपुर निवासी हिफजुल शेख ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. तनवीर ने उन्हें पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। पार्टी नेताओं के अनुसार, डॉ. तनवीर आलम, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और विधायक निशात आलम से प्रेरित होकर दर्जनों युवा व ग्रामीण कांग्रेस से जुड़ने के लिए आगे आए हैं। पार्टी सूत्रों का दावा है कि दूसरे दलों के कुछ सक्रिय सदस्य भी जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। मौके पर जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, मुखिया नारगिस सुल्तान समेत कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

img 20260908 wa00635547358541675185708
img 20260908 wa00647371608560099333570

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!