Search

October 24, 2026 8:30 pm

तिथि भोज से स्कूल में बढ़ी बच्चों की रौनक, खेल-कूद के साथ मनाया जन्मदिन

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, पाकुड़ में आयोजन, बैगलेस डे पर पढ़ाई के साथ मनोरंजन का भी मिलता है मौका।

पाकुड़। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, पाकुड़ में शनिवार को तिथि भोज कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया गया। हर महीने की 24 तारीख को आयोजित होने वाली इस पहल में बच्चों को विशेष भोजन कराने के साथ खेल-कूद और मनोरंजक गतिविधियों से जोड़ा जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्कूल के प्रति रुचि बढ़ाना और पढ़ाई के माहौल को आनंददायक बनाना है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक के अनुसार, तिथि भोज के अवसर पर संबंधित माह में जन्म लेने वाले बच्चों का जन्मदिन भी मनाया जाता है। इस दिन बैगलेस डे के तहत विद्यार्थियों को बस्ते के बोझ से मुक्ति मिलती है। बच्चों के मनोरंजन के लिए मूवी शो, रस्साकशी, मटका फोड़, वॉलीबॉल, क्रिकेट और क्विज जैसी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इससे बच्चों को पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर मिलता है।

उपस्थिति बढ़ाने में भी कारगर

प्रधानाध्यापक ने बताया कि तिथि भोज का सकारात्मक असर विद्यार्थियों की उपस्थिति पर भी दिखाई देता है। विशेष भोजन और विभिन्न गतिविधियों के कारण इस दिन बच्चे उत्साह के साथ विद्यालय पहुंचते हैं। सरकारी विद्यालयों में शुरू की गई इस पहल को लगातार जारी रखा जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार जताया।

IMG 20261024 WA0019
IMG 20261024 WA0021
IMG 20261024 WA0020

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!