अक्षय कुमार
कुजू। बाल विद्या मंदिर आरा में सीसीएल कुजू क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा ने शनिवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में CSR के तहत बन रहे भवन मरम्मत कार्यों का अवलोकन कर विद्यालय को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मौके पर उनकी पत्नी रेखा सिन्हा भी उपस्थित रही। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।


प्राचार्य रंजीत सिंह ने विद्यालय में उनके द्वारा किए गए सहयोग के प्रति आभार प्रकट की। उन्होंने कहा है कि महाप्रबंधक सदैव शिक्षा के प्रति जागरूक रहे हैं। इसी का परिणाम है कि आज सैकड़ो भी विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की सुविधा इनके माध्यम से प्राप्त हुई है। श्री सिंह ने कहा कि महाप्रबंधक ने शिक्षा को समाज के लिए उन्नति का विशिष्ट माध्यम माना है। मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष रति महतो, सचिव नामधारी महतो सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।






