रामनवमी के मद्देनजर पूरा शहर भगवा ध्वज के रंग में समाया।
बजरंग पंडित
पाकुड़। रामनवमी महोत्सव को लेकर पाकुड़ के राम भक्तों में उत्साह चरम पर है। मंदिरों को सजाया-संवरा जा रहा है,सारे नगर को भगवा झंडो तथा श्री राम और हनुमान के चित्रों से पाट दिया गया है।जगह-जगह राम भक्तों के द्वारा निकलने वाली शोभायात्रा की स्वागत की तैयारी जोरों पर जा रही है,वहीं जिला प्रशासन भी रामनवमी को लेकर मुस्तैद दिख रही है। सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद के नेतृत्व पाकुड़ नगर में निकलने वाली शोभायात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में श्री श्री 108 बजरंगबली अखाड़ा समिति के सदस्य सोहन मंडल,मुरारी मंडल,हिसाबी राय,रूपेश राम,सुशील साहा,अशोक मंडल,अनिकेत गोस्वामी,सहित प्रशिक्षुत पुलिस उपाधीक्षक-सह-नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन एवं अंचल निरिक्षक देवकांत सिंह मौजूद थे। प्रशासनिक पदाधिकारियों ने रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंदिर परिसर से निकलने वाली शोभायात्रा स्थल पहुंचकर समिति के सदस्यों से आवश्यक जानकारी प्राप्त किया।तदोपरान्त 63 वषों से क्रमबद्ध श्री श्री 108 बजरंगबली अखाड़ा समिति की ओर से निकलने वाली शोभायात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया।जिसमें बागतीपाड़ा कैलाश नगर सिंधीपाड़ा धुलियान रोड स्वामी विवेकानंद चौक गांधी चौक रेलवे स्टेशन परिसर हरिण चौक अंबेडकर चौक श्याम नगर बिरसाचौक हाटपाड़ापाड़ा तक संसद दलबल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा की शोभायात्रा में सुरक्षा के निमित्त जो व्यवस्था है उसके लिए प्रशासन तैयार है तथा रामनवमी महोत्सव को लेकर जिला एवं थाना स्तर पर शांति समिति के बैठकों में जो भी प्रस्ताव पारित किए गए हैं उसका पालन किया जाएगा।प्रशासन ने अपील किया कि पाकुड़ का इतिहास बहुत अच्छा रहा है इसके लिए यहां के आम जनता धन्यवाद के पात्र हैं। पाकुड़ वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं और सभी से अपील है सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी पर्व को मनाऐं।






