Search

October 23, 2026 3:32 pm

कोरका में माता का पट खुलते ही उमड़ी भक्तों की भीड़

गोड्डा : पथरगामा प्रखंड अंतर्गत कोरका गांव के नव निर्मित दुर्गा मंदिर में पहली बार भव्य चैती दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी सह शिक्षक दिवाकर कुमार मंडल ने बताया कि मूर्तिकार अजय कुमार के द्वारा मूर्ति को अंतिम रूप देने के साथ ही मंगलवार को अष्टमी पूजा के अवसर पर भक्तों के पूजन एवं दर्शनार्थ माता दुर्गा का पट खोल दिया गया। पट खुलते ही कोरका सहित चकवा, सिमरिया, सनातन, पकड़िया आदि गांवों से भक्तों का सैलाब उमड़ आया। आयोजन में आयोजन समिति के संरक्षक श्यामल रामदास, अध्यक्ष शंभू प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष प्रदीप रजक, कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार मंडल, उपकोषाध्यक्ष मुकेश यादव, उपसचिव अरविंद यादव, सचिव शुभम कुमार मंडल, सदस्य दिवाकर साह, मुन्ना मंडल, बाल मुकुंद यादव, दिवाकर यादव, शिवम कुमार रजक, घनश्याम यादव एवं दिलीप रजक का योगदान सराहनीय है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!