Search

May 11, 2026 1:44 am

सिद्धू कानू नगर समेत कई स्थानों पर मां के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा बड़े धूमधाम से की गई।

पाकुड़: स्वराज सिंह

शहर के वार्ड नंबर 3 छोटी अलीगंज स्थित सिद्धू कानू नगर में श्री श्री मां बसंती चैती दुर्गा पूजा मंदिर परिसर समेत राज हाई स्कूल रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी व अन्य जगहों में आज नवरात्रि का नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नौवें दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. रामनवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है. सबसे पहले भक्त नौ छोटी कन्याओं के पैर धोते हैं और फिर उन्हें भोजन कराते हैं. आज नवरात्रि के नौवे दिन सिद्धू कानू स्थित श्री श्री मां बसंती चैती दुर्गा पूजा मंदिर में एक ओर नौ छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराया गया,वहीं दूसरी ओर करीब 200 कन्याओं को भी भोजन कराया गया। कन्या भोजन के बाद मंदिर में समिति के सदस्यों द्वारा यज्ञ की आहुति भी दी गई। मौके पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष दिनेश हाजरा, सचिव सूरज हजरा,सौरव त्रिवेदी,संतोष भंडारी,पंकज समेत कई सदस्य हवन में मुक्त रूप से उपस्थित थे।

img 20240417 wa00378322662090187193000

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!