Search

October 23, 2026 11:36 am

रामनवमी के अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में हिरणपुर बाजार में निकला भव्य शोभा यात्रा सह अखाड़ा

गेरुआ रंगो और जय श्री राम के नारों से गूंज हिरणपुर बाजार

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़) रामनवमी के उपलक्ष में हिरणपुर में शुक्रवार को निकाला गया भव्य शोभा यात्रा सह अखाड़ा, कड़कड़ाती धूप में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल हुए, इस बीच खिलाड़ियों ने कर्तव्य दिखाकर सब का मन मोह लिया, वहीं प्रशासन और बजरंगबली कमेटी के सदस्यों की चाक-चौबंद व्यवस्था में सभी राम भक्त हर्षोल्लास के साथ शोभा यात्रा में शामिल होकर अपने आराध्य के प्रति कड़कड़ाती धूप में समर्पण दिखाए।
पूरे शोभा यात्रा में स्वयं हिरणपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार, वीडियो टुडू दिलीप, अंचल अधिकारी मनोज कुमार अपने -अपने सदल बल के साथ पूरे रैली में शामिल रहे। वही जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूरे रूट मार्ग में शरबत, ठंडा पानी,कोल्ड ड्रिंक आदि की समुचित व्यवस्था शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए किए हुए थे। आज के शोभायात्रा सह अखाड़ा के साथ ढोल नगाड़ा एवं भक्ति गीतों की धुन के साथ जय श्री राम के नारों से पूरा हिरणपुर बाजार राममय और भक्ति में होकर गेरुआ रंगों से पठ गया गया था।

img 20240419 wa00135750704236623588740
img 20240419 wa00143320804503222602586
img 20240419 wa00156185204939702273181

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!