Search

October 23, 2026 11:36 am

महावीर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): महावीर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को दुलमिडांगा गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में शामिल कन्याओं व श्रद्धालुओ द्वारा गांव का परिक्रमा किया गया। इसके बाद पण्डित जनार्दन उपाध्याय के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजन कार्य प्रारम्भ की गई। वही संकीर्तन का भी आयोजन किया गया ।मंदिर कमिटी के अनुसार पूजन के बाद हवन यज्ञ होगी। इस अवसर पर संजय भंडारी , मिथिलेश भंडारी , विप्लब् दे , भोला शंकर साहा , विक्रम भंडारी आदि उपस्थित थे।

img 20240419 wa0044348195682527793583

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!