Search

October 23, 2026 11:36 am

आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने अग्नि पीड़ित परिवारों को पहुंचाई राहत सामग्री

स्वराज सिंह

पाकुड़: मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा पंचायत के हरिहरा गांव में बीते कल अनवर शेख, मोसारफ शेख, अशरफ शेख, याफोस शेख तथा हब्बूल शेख के घर में अचानक आग लग जाने से मकान सहित अन्य घरेलू सामान जल कर राख हो गया था। आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम के नेतृत्व में आजसू प्रतिनिधि मंडल ने अग्नि पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री चावल, सब्जी, डाल आटा सहित वस्त्र पोशाक जैसे साड़ी, लूंगी और अन्य घरेलू सामान उपल्ब्ध कराया। साथ ही विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी अहमदुल्ला, सोफीकुल, रिजाउल करीम पंचायत अध्यक्ष, सफीकुल शेख पंचायत अध्यक्ष, बारीउल शेख, मौलवी अब्दुल अजीम, अब्दुल्ला शेख, नूर इस्लाम, अंसारूल, सरवर आलम, डॉ अंसारुल सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

img 20240419 wa00505545781924919092679

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!