Search

October 23, 2026 7:17 am

लाइफ सेवियर्स समूह के अध्यक्ष एवं दो सक्रिय सदस्य ने किया रक्तदान।

राजकुमार भगत

पाकुड़ सदर अस्पताल में किडनी की समस्या से ग्रसित मरीज रिया देवी और थैलीसीमिया से ग्रसित साहिल अंसारी दोनों मरीज को डॉक्टर ने इलाज के दौरान रिया देवी को एक यूनिट ब्लड और साहिल अंसारी को दो यूनिट ब्लड ओ पॉजिटिव की कमी बताई मरीज के परिजन ने खून के लिए कई लोगो से मदद की गुहार लगाई पर किसी ने सहयोग नहीं किया काफी परेशान होने के बाद लाइफ सेवियर्स समूह के अध्यक्ष जानकीनगर निवासी अबेदुल शेख और समहु की ही सदस्य अंजना निवासी लालचंद शेख और समूह के सचिव नाफिसुल आलम ने सिरजपुर निवासी मोहम्मद साहिल से संपर्क किया और तीनों ने रक्तदान करने के लिए आगे आए और सही समय पर रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान कर इंसानियत का परिचय दिया और इस न्यूज के माध्यम से समूह के अध्यक्ष अबेदुल जी ने जिला वासियों से अपील किया की रक्तदान करने से कभी पीछे ना हटे इससे आप के शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा ये एक पुण्य का काम है। यह मेरा दसवीं दफा रक्तदान है। तो आपलोग भी रक्तदान करे और पुण्य के भागी बने। ओहि मरीज के परिजनों ने लाइफ सेवियर्स समूह और अबेदूल के साथ-साथ लालचंद और मोहम्मद साहिल का भी शुक्रिया अदा किया।
मौके पर समूह के सचिव नाफिसुल आलम ,उपाध्यक्ष सज्जाद अली ,सह अध्यक्ष अब्दुर रब ,सलाहकार बमभोला ,तंजीम आलम और रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन जी मौजूद रहे ।

img 20240421 wa00235485480386317117377
img 20240421 wa00215967395783765316000

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!