Search

May 10, 2026 10:44 pm

अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)प्रखण्ड मुख्यालय के दुर्गा मंदिर परिसर में 72 घण्टे का अखण्ड हरिनाम संकीर्तन रविवार को कुंजभंग के साथ सम्पन्न हो गया। कुंजभंग का पाठ गोड्डा के कीर्तनिया दल पुष्पा रानी दास ने किया। पुष्पा रानी ने कुंजभंग में बच्चे के प्रति मा की ममता व वात्सल्य प्रेम को दर्शा कर उपस्थित माताओं के आखों में अश्रु निकल आया। उन्होंने कहा मा मृत श्रेया में रहती है फिर भी पुत्र की दीर्घायु की कामना करती है। पर आज कलयुग के पुत्र माँ को वृद्ध आश्रम में छोड़ देता है और पत्नी संग रहता है। वही एक माँ के चार पुत्र है तो वृद्धा अवस्था मे माता पिता बारी बारी से तीन तीन माह चारो पुत्र के यहां रहने को विवश होता है पर माता पिता को एक संग नही रखता है। उन्होंने कहा आप जैसे अपने माता पिता के संग वर्ताव करेगे। वैसा ही फल आपको भी अपने पुत्र देंगे। इसलिए जो बोओगे, वही पाओगे।वही दोपहर बाद धुलेट के साथ महा प्रसाद का वितरण किया गया।72 घण्टे का अखण्ड संकीर्तन को सफल बनाने में निपेन मंडल, मनोरंजन प्रमाणिक अंजन मंडल, निमाय मंडल, स्वाधीन मंडल, शिवप्रसाद मण्डल समेत सभी ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!