Search

October 23, 2026 7:13 am

आलूबेड़ा निवासी भुंडा हेम्ब्रम ने अपने बेटे की हत्या को लेकर बेटे के ससुराल वालों के ऊपर लगाया आरोप, थाना में दिया लिखित आवेदन।

अमर भगत।

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा निवासी भुंडा हेम्ब्रम ने अपने बेटे की हत्या को लेकर बेटे के ससुराल वालों पर लगाया है आरोप,बताया की मेरे बेटे की ससुराल में हुई आकस्मिक मौत जिसको लेकर मुझे संदेह है।मृतक जोसेफ हेम्ब्रम उम्र 24 वर्ष के पिता ने अपने बेटे की पत्नी मीरू मरांडी,ससुर परगना मरांडी, सास और साला के ऊपर लगाया है आरोप और कहा की इन सभी ने मिलकर मेरे बेटे को जहर पिलाकर मार दिया है जिसको लेकर अमरपारा थाना में एक लिखित आवेदन दिया है, वही प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के पिता ने बताया कि मेरा बेटा 17अप्रैल को अपनी पत्नी को लाने अपने ससुराल गोपीकांदर थाना क्षेत्र के तलबरिया गांव गया हुआ था इसके बाद मुझे फोन कर किसी के द्वारा सूचना मिली की आपका बेटा गांव से कुछ दूरी पर बेहोश पड़ा हुआ है इसके बाद हम लोग आनन फानन अपने गांव के ही रिस्ते में भतीजा से मदद मांगकर उसके मोटरसाइकिल से बेटे के ससुराल गए और वहां देखा कि आम के पेड़ के नीचे बेहोशी की हालत में मेरा बेटा पड़ा हुआ है,भतीजे की मदद के तुरंत अपने बेटे को उठाकर घर लाया गया,खराब हालत देख तत्पश्चात एंबुलेंस के द्वारा सीएससी फतेहपुर बेहतर इलाज के लिए लेकर जा ही रहा था की रास्ते में ही लड़के की सांस रुक गई इसके बाद हमलोग रास्ते से ही घर लौट आए और देखा की बेटे की नाक से सफेद झाग निकल रहा था,यह सब जानने देखने के बाद पुलिस को सूचना देकर मृतक के पिता ने अपने बेटे की हत्या होने की आशंका जताई और अमड़ापाड़ा थाना में लिखित शिकायत देकर बेटे के ससुराल वालों के ऊपर केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया । पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने कहा आवेदन प्रप्त हुआ है और घटना स्थल से सम्बंधित वहा के थाना को आवेदन फॉरवर्ड कर दिया गया है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!