Search

October 23, 2026 1:40 am

प्लास्टिक पृथकीकरण को लेकर हिरणपुर बाजार में की गई सर्वे

कचड़ामुक्त ग्राम बनाने को लेकर की जाएगी कार्य।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़):जिला जल व स्वच्छता विभाग के द्वारा बुधवार को प्लास्टिक पृथकीकरण कार्य को लेकर हिरणपुर बाजार में सर्वे कार्य प्रारम्भ किया। सर्वे टीम में विभाग के प्रखंड समन्वयक राजकुमार मण्डल हिरणपुर , विजय ठाकुर लिट्टीपाड़ा व विश्वदेव साहा पाकुड़ प्रखंड शामिल थे। यह अभियान की जिले में हिरणपुर से प्रारम्भ की गई है। तीनो समन्वयक ने बाजार के सभी दुकानदारों से मिलकर कचड़े को हटाने को लेकर आवश्यक जानकारी लिया। समन्वयक राजकुमार मण्डल ने जानकारी देते हुए बताया कि बाजार को कचड़ामुक्त करने को लेकर प्रयास किया जाएगा। जिसमे दुकानदारों ने सहमति जताई है। कचड़ा को हटाने को लेकर विभाग द्वारा वाहन भी उपलब्ध कराई गई है। आगामी 27 अप्रैल को हिरणपुर में कमलघाटी , जबरदहा , हाथकाठी व सुंदरपुर पंचायत के दुकानदारों के साथ बैठक की जाएगी। जिसमें पंचायत जन प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बाजार के प्लास्टिक कचड़े को रानीपुर पीएचडी कार्यालय निकट निर्मित शेड में संग्रह किया जाएगा। प्रखंड में 14प्लास्टिक पृथकीकरण केंद्र का निर्माण किया जाना है। इसमे 11 स्थलों का चयन किया जा चुका है। यह अभियान आगामी एक मई से प्रारम्भ हो जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि बाजार में काफी मात्रा में प्लास्टिक कचड़ा भरा पड़ा हुआ है। इसमे दुकानदारों को भी इस कचड़े को साफ कराने में सहयोग करना आवश्यक है। बताते चले कि हिरणपुर दामिन डाक बंगला परिसर में दुकानदारों द्वारा फेंके गए कचड़े से पूरा क्षेत्र दूषित बना हुआ है। इसके अलावे हटिया व मवेशी हाट परिसर में भी काफी गंदगी फैली हुई है। इस मौके पर सुंदरपुर मुखिया सोनी मोहली , महादेव साहा आदि उपस्थित थे।

img 20240424 wa0062565305328708759790

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!